फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nalagrah MC take seriouc action on defalter

नालागढ़ नगर परिषद की डिफाल्टरों पर बड़ी कार्रवाई

Tue, 31 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन Updated Tue, 31 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nalagrah MC take seriouc action on defalter
नगर परिषद की दुकानों के किराये पर कुंडली जमाए बैठे कारोबारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

नगर परिषद की दुकानों के किराये पर कुंडली जमाए बैठे कारोबारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। पचास हजार से अधिक किराये की पेंडेंसी वाले करीब पंद्रह दुकानदारों की दुकानों की बिजली काटने के फरमान नगर परिषद ने जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


इसके लिए बिजली बोर्ड से लिखित में सिफारिश की है। नालागढ़ नप में करीब तीस दुकानदारों से तीस लाख की रिकवरी लंबित हैं। कई दुकानदार नोटिस की कार्रवाई को धता बताते हुए अनदेखा कर रहे हैं। इस पर नगर परिषद ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन


 नगर परिषद के मुताबिक 35 दुकानदारों से करीब तीस लाख रुपये की राशि वसूली है। हालांकि कुछ किराएदारों ने लंबित भुगतान जमा करवा दिए हैं। बकायादारों के दो मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। परिषद का कहना है कि अगर नोटिस जारी करने के बाद भी बकाया नहीं जमा करवाया तो पब्लिक प्रीमीसेज एक्ट के तहत बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद नालागढ़ ने करीब चार सौ दुकानें और प्लाट मासिक किराए पर दिए हैं। इनकी परिषद की करीब 70 लाख रुपये की सालाना आय है जो परिषद शहर के विकास कार्यों पर खर्च करती है। परिषद में 35 में से बीस बकायादार ऐसे हैं जिन्होंने परिषद का 50 हजार तक बकाया अदा करना है। 


उधर इस कार्रवाई से डिफाल्टरों में हड़कंप मचा हुआ है।  नप अध्यक्ष महेश गौतम ने कहा कि बकायादारों के बिजली के कनेक्शन काटने के लिए विद्युत बोर्ड को को लिखा गया है और यदि फिर बकाया नहीं जमा करवाया जाता है तो इन पर पब्लिक प्रिमिसेज एक्ट के तहत बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed