फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nalagarh will soon get relief from drinking water problem

Solan News: नालागढ़ को जल्द मिलेगी पेयजल समस्या से निजात

Thu, 25 Jul 2024 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 25 Jul 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nalagarh will soon get relief from drinking water problem
नालागढ़ में  नई योजना के पाईप लाइन बिछाने का कार्य। संवाद
22 करोड़ की लागत से तैयार की जा रही पेयजल योजना
विज्ञापन

31 दिसंबर तक योजना को शुरू करने का रखा है लक्ष्य
31,783 की जनसंख्या को पानी देने की होगी क्षमता
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ शहर को जल्द ही पेयजल समस्या से निजात मिलने वाली है। इसके लिए तीन नए नलकूप बन गए हैं और अब पाइप लाइन बिछने का कार्य प्रगति पर है। इसका काम अगस्त 2022 में शुरू हुआ था और 31 दिसंबर 2024 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन फंड की कमी के कारण इसका समय पर पूरा होने में संदेह है। अभी तक 31 मार्च तक केवल 4.37 करोड़ रुपए व्यय हुए हैं और 2024-25 के लिए 2.47 करोड़ रुपए उपलब्ध हैं।

नालागढ़ जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता नीरज गुप्ता ने बताया कि नालागढ़ शहर के लिए पहले 1999 में पेयजल योजना बनाई गई थी। लेकिन समय के साथ पाइप जगह-जगह से लीक हो रहे थे। इसलिए नई योजना बनाई गई है। लगभग 22 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस योजना को 2032 तक के लिए संभावित 31783 को जनसंख्या के लिए डिजाइन किया गया है। योजना का कार्य प्रगति पर है। फंड की स्थिति के विषय में उच्चाधिकारियों को समय-समय अवगत करवाया जा रहा है। वहीं नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने कहा है कि योजना के लिए फंड की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस विषय में सरकार से फंड उपलब्ध करवाने के लिए आग्रह करेंगे ताकि योजना का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed