फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nalagarh truck operators society constitution by election for the first time

पहली बार चुनाव से बनेगी नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर्स सोसायटी

Wed, 02 Feb 2022 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी पहली बार निर्वाचन से चुनी जाएगी। बुधवार को नामांकन वापसी के दिन सात वार्डों में एक से अधिक उम्मीदवार रहने से चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया।
नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी का गठन वर्ष 2001 में किया गया था। तभी से यहां पर सर्वसम्मति से सोसायटी बनती आई है। हर बार सभी 11 वार्डों में सर्वसम्मति से अध्यक्ष, महासचिव कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने जाते थे लेकिन पहली बार वार्डों के चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन

सोसायटी के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन वापस लेने का दिन था लेकिन चार वार्डों को छोड़ कर सात वार्डों में सहमति नहीं बन पाई। इन वार्डों में चुनाव अब 14 फरवरी को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-दो में चौधरी विद्यारतन, तीन में राजीव कुमार, चार में इंद्रजीत सिंह और दस में हंसराज निर्विरोध चुने गए। वार्ड-एक में जरनैल सिंह और सर्वजीत सिंह के बीच मुकाबला होगा। पांच में तिकोना मुकाबला संदीप कुमार, हेमशंकर और जसवंत सिंह के बीच होगा।
छह में सोहन लाल, अब्दुल गफ्फार, अली मोहम्मद, संजीव कुमार, जितेंद्र सिंह, प्यारे लाल मैदान में हैं। सात में बृजेश कुमार व गुलजारी लाल के बीच मुकाबला होगा। वार्ड-आठ में सोहन लाल व भाग सिंह, नौ में हरभजन सिंह व दलबीर सिंह तथा 11 में राजेंद्र प्रसाद, सुभाष चंद व रमेश कुमार के बीच तिकोना मुकाबला होगा।

चुनाव प्रभारी हंस राज ने बताया कि कुल 11 वार्डों में से चार वार्डों के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए जबकि सात वार्डों में सहमति न होने पर चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव 14 फरवरी को नालागढ़ ट्रक यूनियन में होंगे। सभी वार्ड सदस्य अपना अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष का चयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed