{"_id":"66d30c036c8ec3b46c01bb91","slug":"nalagarh-primary-education-block-gets-25-new-teachers-solan-news-c-176-1-ssml1040-127706-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ प्राथमिक शिक्षा खंड को मिले 25 नए अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ प्राथमिक शिक्षा खंड को मिले 25 नए अध्यापक
Sat, 31 Aug 2024 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
18 ने संभाला कार्यभार, सात शिक्षक सोमवार तक करेंगे ज्वाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ शिक्षा खंड को 25 नए जेबीटी अध्यापक मिले हैं, जिसमें 18 अध्यापकों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। सात अध्यापक जल्द ही अपना कार्यभार संभाल लेंगे।
शिक्षा खंड नालागढ़ में 123 स्कूल हैं। इन स्कूलो में 45 स्कूल ऐसे हैं जहां पर एक एक अध्यापक तैनात है। इन स्कूलों में अगर किसी अध्यापकों को अवकाश पर जाना होता है तो दूसरे स्कूल से शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाता है, जिससे दोनों स्कूलों की पढ़ाई बाधित होती है। स्कूल प्रबंधन समिति और अन्य संस्थाओं की ओर से भी कई बार विभाग को रिक्त पदों को भरने की मांग की थी। लेकिन काफी समय से पदों को नहीं भरा जा रहा था।
अब 25 अध्यापकों की तैनाती से थोड़ी राहत मिलेगी। बीईओ ने रिक्त पदों को लेकर उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा था। जिस पर शिक्षा विभाग ने 25 जेबीटी अध्यापक नालागढ़ शिक्षा खंड को दिए हैं। अभी 20 पद और खाली हैं। नालागढ़ के बीईओ अनोख सिंह ने बताया कि नालागढ़ शिक्षा खंड में 25 नए अध्यापकों को आदेश हुए हैं। इनमें से 18 अध्यापकों ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के लिए अभी तीन दिन का समय और है। सोमवार तक सात अध्यापक भी अपना कार्यभार संभाल लेंगे।