फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nalagarh police asks scrap dealers to maintain a record of their junk purchase on a register otherwise face action

कबाड़ में खरीदे सामान का रखना होगा पूरा ब्योरा

Sun, 06 Feb 2022 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के थाना प्रभारी श्याम लाल क्षेत्र के कबाड़ियों के साथ बैठकर उन्हें आगाह किया कि जब वे कबाड़ के रूप में सामान खरीदेंगे तो वे उसके लिए रजिस्ट्रर लगाएं। इसमें बेचने वाले का पूरा विवरण लिखा जाए।
नालागढ़ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर उन्होंने कहा कि जिससे भी वे सामान खरीदें, उसका आधार कार्ड, फोटो, मोबाइल नंबर, सामान की संख्या और यह सामान कितने रुपये का खरीदा है, उसका विवरण विस्तार से रजिस्टर में लिखें। खरीदने से पहले पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

इन दिनों लोगों की छोटी-मोटी चोरियां हो रही हैं। चोर सामान चोरी कर कबाड़ियों को बेच देते हैं। इन चोरियों को रोकने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है। श्याम लाल ने कहा कि जो भी कबाड़ी पुलिस से जारी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जल्द ही सुनारों को साथ भी एक बैठक करेगी। इस बैठक में बलवंत, विश्वनाथ, सतेंद्र, परमजीत, बादल, काला राम, वीर कुमार, राजीव कुमार, विनोद, तरसेम, अनमोल, बजरंगी, मुरारी लाल, रामपाल, सुनील, दीप, करनैल, मदन चौबे, धर्मपाल और कुलदीप आदि कबाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed