{"_id":"60b90cec8ebc3e375a11411d","slug":"nalagarh-mc-issues-notice-to-contractor-company-over-poor-sanitation-solan-news-sml3723997105","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप की बैठक में गूंजा सफाई का मुद्दा, कंपनी के ठेकेदार को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप की बैठक में गूंजा सफाई का मुद्दा, कंपनी के ठेकेदार को भेजा नोटिस
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ की बैठक में सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने नाराजगी जताई। इस बैठक मेें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जेबीवीआर कंपनी के ठेकदार अश्वनी कुमार को नोटिस जारी किया है। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि जेबीआर कंपनी अपने रवैये में सुधार नहीं लाई तो कंपनी के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
कंपनी के संचालकों से कहा कि वे अपने कामगारों को एक माह के भीतर वर्दी और पहचान पत्र उपलब्ध कराएं जिससे उनकी पहचान का पता चल सके। नगर परिषद नालागढ़ की बैठक में नप अध्यक्ष रीना शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में तीन मकानों के नक्शे पास किए गए। बद्दी पुलिस को नप क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने के लगाने के लिए पांच लाख रुपये देने की प्रस्ताव पारित किया। नगर परिषद सात लाख रुपये पहले ही दे चुकी है।
वार्ड-7 में एमसी पार्क के साथ खाली पड़ी जमीन पर इंडोर स्टेडियम खोलने का प्रस्ताव पारित किया। इस बैठक में दो दुकानों को ब्लड रिलेशन में स्थानांतरित किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष तारा अवस्थी, ईओ सजंय तोमर, शालनी शर्मा, वंदना नेगी, संजीव भारद्वाज, अलका वर्मा, महेश गौतम, अमरेंद्र सिंह और सहर शर्मा ने भाग लिया।