{"_id":"621bc2ece68e7953ed796b8e","slug":"nalagarh-baddi-bus-route-via-lodhimajra-to-start-from-monday-in-bbn-solan-news-sml4009633150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल बाद नालागढ़ वाया लोधीमाजरा-बद्दी रूट आज से बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल बाद नालागढ़ वाया लोधीमाजरा-बद्दी रूट आज से बहाल
विज्ञापन
Nalagarh-Baddi bus route via Lodhimajra to start from Monday in BBN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पिछले चार से बंद नालागढ़-लोधीमाजारा-थाना-बद्दी बस सेवा सोमवार को शुरू हो जाएगी। इस रूट के चलने से आधा दर्जन पंचायतों के लोगों को यातायात सुविधा मिलेगी। सबसे अधिक फायदा स्कूल जाने वाले बच्चों को मिलेगा।
पथ परिवहन निगम के नालागढ़ डिपो के पिछले चार सालों से बंद पड़े नालागढ़-खरूणी, जट्टी माजरा, नंदपुर, लोदीमाजरा और थाना होते हुए बद्दी जाने वाले बस रूट को सोमवार से चालू कर दिया जाएगा।
इस बस के चालू होने से मानपुरा, सनेड़, लोधी माजरा, नंदपुर, थाना व भटोली कलां पंचायतों के लोगों को यातायात सुविधा मिलेगी। यह बस सुबह स्कूल टाइम के समय चलेगी। इससे नंदपुर, लोधीमाजरा और थाना वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जाने वाले बच्चों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य सुरेंद्र सैणी ने बताया कि पहले यह घाटे के नाम पर बंद कर दी गई थी, उसके बाद कोरोना काल में यह बंद रही। अब उन्होंने इस बस को चालू करने के लिए आरएम से आग्रह किया था। उन्होंने सोमवार से इसे चालू करने की बात कही है।
उधर, परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक हरपाल सिंह ने बताया कि यह बस सुबह आठ बजे नालागढ़ से रवाना होगी। यह बस स्कूली बच्चों की सहूलियत को देखते हुए चलाई गई है। बद्दी से उसी रूट से वापस नालागढ़ के लिए आ जाएगी। शुरू में एक टाइम ही यह बस चलाई जाएगी।