{"_id":"e9234d8967db645a424ed6be72167082","slug":"nagar-parisad-presidents-stands-against-parisad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू नप की खिलाफत में उतरीं परिषद अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू नप की खिलाफत में उतरीं परिषद अध्यक्ष
ब्यूरो/ अमर उजाला,साोलन।
Updated Fri, 04 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परवाणू नगर परिषद अध्यक्ष ने ही परिषद के खिलाफ मोरचा खोल दिया हैै। करीब 50 लोगों की अगुवाई नप अध्यक्ष ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 5 (सेक्टर 3 व 6) में विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कार्यकारी को ज्ञापन सौंपा।
इसके अलावा आरोप लगाए हैं कि कुछ कांग्रेसी नेताओं के इशारों पर नगर परिषद परवाणू चल रही है।
दोपहर करीब 12 बजे बाद नप की अध्यक्ष डा. डेजी ठाकुर और पार्षद कृष्णा मंडयाल की अगुवाई में लोग नप कार्यालय पहुंचे। शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि नगर के बाकी वार्डों में तो विकास कार्य बेरोकटोक हो रहे हैं वहीं, वार्ड नं 5 के हर विकास कार्य में रोड़े अटकाए जा रहे हैं।
वार्ड नंबर 5 के प्रतिनिधिमंडल में मौजूद मोनिका बंसल, शकुंतला, निशि, पूनम, स्वाति, सोनिका, शीलू, कांता, प्रवीण दत्त, अनिल, अरुण वर्मा, प्रमोद शर्मा, विकास सेठ, सुभाष चंद, टीआर शर्मा और अन्य लोगों ने आरोप लगाया की वार्ड नंबर 5 के ही विकास कार्य रुके पड़े हैं, जबकि अन्य सभी वार्डों में कार्य सुचारु रूप से चल रहे हैं। हालांकि कई कार्यों के टेंडर हो चुके हैं, परंतु कार्य आरंभ करने में अकारण देरी की जा रही है।
विज्ञापन
फंड जारी होने के बाद भी कार्य नहीं
नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा की वार्ड में वे विकास कार्य भी लंबित हैं, जिनके लिए राशि विधायक और सांसदों ने जारी भी कर दी है। इन कार्यों के फंड जारी होने के बावजूद काम शुरू नहीं किए जा रहे हैं। इन्ही मांगों को लेकर लोगों के दल ने नप के कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा और अपनी शिकायतों का पिटारा उनके सामने खोला। इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश भाटिया, प्रकाश वर्मा, विजय शर्मा समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।
प्राथमिकता पर शिकायतों का निवारण
नप के कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निवारण किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल की शिकायतों को सुना और कहा कि वे खुद वार्ड नंबर 5 का दौरा करेंगे व जरूरी कामों को जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा वार्ड नं 5 समेत सभी वार्डो में जिन कार्यों की आवश्यकता है उनकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही वहां काम शुरू करवा दिए जाएंगे।
तो बीच में हंसी मजाक भी
रोष के बीच जब लोग शिकायत देने पहुंचे तो माहौल कुछ देर के लिए टेंस था। लेकिन बीच-बीच में हंसी मजाक भी होता रहा। उधर चर्चा है कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा समर्थित पदाधिकारियों को राजनीति चमकाने का मौका मिल गया है। पांच साल तक जहां सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ काम चलता रहा, अब रोस्टर जारी होने के बाद अचानक एक दूसरे के खिलाफ तलवारें खिंच गई हैं।
इन कार्यों पर उखड़ी अध्यक्ष
वार्ड नंबर पांच के सेक्टर तीन और छह की सड़कें टूटी हुई हैं। दावा किया गया है कि इन सड़कों को चकाचक करने का प्रस्ताव पारित होने के बाद पैसा भी आ चुका है, लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ है। वहीं सेक्टर तीन में टाइलों के लगाने का कार्य बजट होते हुए भी बंद पड़ा है। इसके अलावा इन वार्डों में शौचालयों की व्यवस्था नए सिरे से होनी थी, जो नहीं हो सकी है। साफ सफाई का जिम्मा उठाने वाली नगर परिषद में सफाई व्यवस्था के लिए इस वार्ड में हाथ खींच लिए हैं।