फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Muslim community across the district Prayed for prosperity and peace

Solan News: जिले भर में मुस्लिम समुदाय ने देश की खुशहाली, अमन चैन के लिए मांगी दुआ

Thu, 11 Apr 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 11 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Muslim community across the district

Prayed for prosperity and peace
नालागढ़ की मस्जिद में नमाज अदा करते हुए। संवाद
धूमधाम से मनाया गया गई ईद उल फितर
विज्ञापन

चांद के दीदार के बाद समुदाय के लोगों में छाई खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले भर में ईद उल फितर पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर देश की खुशहाली व अमन चैन के लिए दुआ मांगी। इसके बाद गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर सभी के घरों में शाम तक मिलन कार्यक्रम चलते रहे, जिसमें विभिन्न तरह के पकवान बनाए गए।
सोलन, नालागढ़, बद्दी, परवाणू सहित रामशहर में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। इसके तहत जिला मुख्यालय के जामा मस्जिद में त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। जहां मुस्लिम समुदाय ने एक दूसरे के गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। वहीं ईद की नमाज में देश की खुशहाली, अमन चैन की दुआएं भी मांगी गई। ईद के चांद के दीदार के बाद समुदाय के लोगों ने सोलन सहित अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़ी। जिसमें क्षेत्र के करीब 3500 मुस्लिम समुदाय सहित अन्य लोगों ने भी भाग लिया। जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद आरिफ ने नमाज अदा करवाई।
विज्ञापन

गौर रहे कि मुस्लिम समुदाय के पवित्र महीने में समुदाय के लोगों ने पूरे माह अल्लाह की इबादत की और इस विशेष महीने में रोजे रखकर अल्लाह को राजी करने के लिए इबादत व दुआएं मांगी। विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जमा मस्जिद सोलन के इमाम मुहम्मद आरिफ ने कहा कि ईद उल फितर का दिन पूरी दुनिया के लिए इंसानियत का पैगाम देता है। ईद दिलों को जोड़ती है। ईद प्यार और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व प्यार, मोहब्बत, त्याग और कुर्बानी का संदेश देता है और इसमें नफरत की कोई जगह नहीं है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से आह्वान किया कि वह देश में अमन शांति और भाईचारे का संदेश दें और समाज निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने बताया कि सोलन मस्जिद में ईद-उल फितर की नमाज सुबह 8:00 बजे अदा की गई।

नालागढ़ की मस्जिद में नमाज अदा करते हुए। संवाद

नालागढ़ की मस्जिद में नमाज अदा करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed