फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Murder in kartimode in solan

तेजधार हथियार से क्यारीघाट मोड़ पर युवक का कत्ल

Fri, 09 Sep 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 09 Sep 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Murder in kartimode in solan
सोलन-शिमला की सीमा पर टिक्करी मोड़ क्यारीघाट के पास एक युवक की बेरहमी से तेजधार हथियारों से वारकर हत्या कर दी। - फोटो : demo pic

सोलन-शिमला की सीमा पर टिक्करी मोड़ क्यारीघाट के पास एक युवक की बेरहमी से तेजधार हथियारों से वारकर हत्या कर दी। मृतक के शरीर को बुरी तरह से काटा गया है। यहां तक की उसके चेहरे को भी खराब करने के पूरे प्रयास हुए हैं। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सुबह मामले की सूचना कुछ श्रमिकों ने पुलिस थाना कंडाघाट में की।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। पुलिस ने भादसं की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सुबह लोनिवि की लेबर ने इसकी सूचना दी थी। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि युवक को तेजधार हथियारों से जगह-जगह से काटा है। चेहरे, सिर, गर्दन और कान पर तेज धार हथियार के बुरी तरह से कट लगे हैं। उसकी जेब या आसपास में उसकी पहचान करने वाली कोई चीज नहीं मिली है। मृतक की लंबाई करीब 5 फीट 9 इंच है। उसने काले रंग की टी शर्ट डाली हुई है। इसकी बैक साइड पर उल्टे 7 का प्रिंट है।
विज्ञापन


कहीं ओर मर्डर के बाद तो नहीं फेंकी लाश
पुलिस शुरुआती जांच में इस पहलू पर भी फोकस कर रही है कि कहीं प्रदेश की सीमा के बाहर या किसी अन्य स्थान पर मर्डर करके युवक को शिमला तथा सोलन की सीमा के बीच तो नहीं फेंका है। पुलिस का दावा है कि युवक लोकल भी नहीं लग रहा। युवक का चेहरा साफ है। पूछताछ में आसपास के लोगों ने कहा कि यहां युवक को पहले कभी नहीं देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी मुड़ सकता है जांच का रुख
यह एरिया निजी शिक्षण संस्थानों से भरा पड़ा है। ऐसे में पुलिस जांच का रुख शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों पर भी मुड़ सकता है। इन शिक्षण संस्थानों में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, जेेएंडके के अलावा साउथ के स्टूडेंट्स भी पढ़ने आते हैं। ऐसे में पुलिस जांच के रडार पर आसपास फैले शिक्षण संस्थान भी हैं।


हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच
एएसपी मनमोहन शर्मा ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed