फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Munshi Prem Chand's immortal work Sadgati staged a play based on

Solan News: मुंशी प्रेम चंद की अमर कृति सद्गति पर आधारित नाटक का किया मंचन

Thu, 06 Jun 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 06 Jun 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Munshi Prem Chand's immortal work Sadgati

staged a play based on
फिलफाेट फोरम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नाटक का मंचन करते कलाकार। संवाद
फिलफोट फोरम की ओर से चल रही डांस-ड्रामा प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। फिलफाेट फोरम सोलन की ओर से आयोजित 36वीं अखिल भारतीय डांस-ड्रामा, गीत संगीत प्रतियोगिता में 2 नाटकों व 18 एकल नृत्य प्रस्तुत किए गए। इसमें उडिसी, संलब पुरी, पंजाबी गिद्दा, सेमी क्लासिकल आदि नृत्य शामिल रहे। 6 प्रतिभागियों ने गायन व वादन में भाग लिया। इसके अतिरिक्त विभिन्न 6 प्रांतों के समूह व लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। इससे पहले नाटकों की प्रतियोगिता में पहला नाटक ऊषा सांस्कृतिक एवीएम सामाजिक संस्था वाराणसी द्वारा प्रस्तुत किया। इसमें मुंशी प्रेम चंद की अमर कृति सद्गति, पर आधारित नाटक साईत-सगुन प्रस्तुत किया गया जिसका निर्देशन बाद अमरेश ने किया। इसमें असलम शेख ने पंडित, नीलम सिंह ने झुरिया, प्रवीण सिंह ने दुखिया, शशि प्रकाश ने चिखुंडी व करन राजभर ने चंडीदास की भूमिका निभाई।

दूसरी प्रस्तुति यूनाइटेड आर्टिस्ट पटियाला की ओर से हास्य नाटक भागवत अजुकम प्रस्तुत किया गया, जिसका निर्देशन रमणीक घूमन ने किया। नाटक में शांडिल्य के रूप में रमणीक घूमन, बसंत सेना के रूप में गुरनूर कौर, यमदूत के रूप में इंदु ने अपने अभिनय से प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed