{"_id":"61ddced2a7417c3d0b3d27a6","slug":"municipal-team-removed-the-encroachment-from-the-markets-solan-news-sml3964083167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम टीम ने बाजारों में हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम टीम ने बाजारों में हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
सोलन बाजार में अतिक्रमण हटाते नगर निगम टीम के अधिकारी। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। कोविड के बीच नगर निगम की ओर से शहर के बाजारों में एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। मंगलवार को सोलन के मुख्य बाजार से लेकर चौक बाजार तक अतिक्रमण कर सड़कों पर सजाए सामान को हटवाया गया।
नगर निगम की कार्रवाई देख दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया। रोजाना की तरह मंगलवार को भी बाजारों में सड़क पर दुकानें सजाकर कारोबार किया जा रहा था। नगर निगम को बाजारों से ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ शिकायतें कार्यालय पहुंच रही हैं। इस पर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए गठित स्पेशल टीम को बाजारों में रवाना कर दिया। बाजारों मेें लोगों की भीड़ को देख वाहन बाजार में नहीं गया।
अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान मौके पर हटाया गया। उधर, अतिक्रमण हटाने के लिए गठित निगम की टीम के अधिकारी दीप राज हंस ने कहा कि बाजारों में अतिक्रमण को लेकर शिकायतें आ रही हैं। जिस पर मंगलवार को टीम ने बाजारों में अतिक्रमण कर सड़क पर सजाए सामान को मौके पर हटवाया। बाजारों में लोगों की भीड़ को देख वाहन नहीं लाया गया।