फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Municipal Council neither increasing salary nor paying arrears: Bhamsan

नगर परिषद न बढ़ा वेतन और न दे रही एरियर : भामसं

Thu, 19 Dec 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने बद्दी में की बैठक
विज्ञापन


15 दिन में मांगें न मानीं तो करेंगे भूख हड़ताल

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ की आम बैठक भारतीय मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष शिवम चंदेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेला राम चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगर परिषद बद्दी सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान सोनू, उपाध्यक्ष विपिन और मीना देवी, सचिव जसमेर, नितिन, शिवकुमार, संजीव, तेजपाल, दर्शन ने कहा कि सरकार का बढ़ाया हुआ वेतन उन्हें अभी तक नहीं मिला है। एरियर भी नहीं दिया गया है। वर्दी, जुराब, जूते तक भी कर्मचारी को नहीं दिए जा रहे हैं। यही नहीं दीपावली पर बोनस भी नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि 6 महीने से ईएसआई और पीएफ भी नहीं काटा गया और न ही जमा करवाया गया है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए सरकार रहने के लिए मकान बनाने की बात कह रही थी जो अभी तक नहीं मिले।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो 15 दिन के बाद भूख हड़ताल की जाएगी। अगर फिर भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आमरण अनशन पर बैठेंगे। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेला राम चंदेल और मंडल अध्यक्ष शिवम चंदेल का कहना है कि नगर परिषद बद्दी के तहत सफाई का काम कर रहे कर्मचारी लगातार सेवाएं दे रहे हैं। पूरे शहर को साफ सुथरा बनाने में भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद हैरानी की बात है कि पूरे शहर की सफाई करने वालों की मांगों को सरकार इतने साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारियों के पास भूख हड़ताल और अनशन के अलावा और कोई चारा नहीं है। इस मौके पर धर्मवीर, अमन चंदेल, गुरमीत, कपिल ठाकुर, नितेश, समेत भामसं के कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष सुरजीत चौधरी ने बताया कि सभी कर्मचारियों को श्रम कानूनों के तहत वेतन मिल रहा है। अगर किसी को दिक्कत है तो वह उनसे आकर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed