{"_id":"609c19528ebc3ed227140784","slug":"municipal-corporation-team-removes-encroachment-from-solan-mall-road-footpaths-solan-news-sml370073026","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के अमले ने मालरोड से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम के अमले ने मालरोड से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
सोलन। शहर के मालरोड पर पैदल चलने के लिए बने फुटपाथ पर फड़ी लगाए बैठे अतिक्रमकारियों पर नगर निगम ने कार्रवाई की। बुधवार को निगम कर्मियों के अमले ने फड़ीधारकों का समान हटाया और दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी। कर्फ्यू में तीन घंटों की छूट में मालरोड पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा हो रहा है।
बिना लाइसेंस सब्जी बेचने वालों की संख्या अधिक हो गई है। इस कारण पंजीकृत लाइसेंसधारकों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। नगर निगम ने यह कार्रवाई शुरू की है। मालरोड पर कर्फ्यू की छूट के दौरान रोजाना निगम की टीम निरीक्षण करेंगी। पहले दिन चेतावनी देकर ही लोगों को छोड़ा। वीरवार को यदि लोगों ने फिर से दुकानें सजाईं तो निगम से नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसमें सामान जब्त कर जुर्माना भी किया जाएगा।
नगर निगम टीम के इंचार्ज राजेश ने कहा कि मालरोड पर कर्फ्यू के बीच अतिक्रमण की सूचना मिली थी। निगम की टीम को मौके पर भेजकर तुरंत सामान हटाने के निर्देश दिए हैं। वीरवार को कर्मियों ने अतिक्रमणकारियों का समान फुटपाथ से हटाया। इन्हें दोबारा समान नहीं लगाने की हिदायत दी। निगम की टीम शहर में अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। निगम रोजाना शहर में तीन घंटों तक कार्रवाई जारी रखेगा।