फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Municipal Corporation including contractor of Solan

ठेकेदार समेत नगर परिषद अधिकारियों पर मामला दर्ज

Tue, 12 Jul 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
सोलन। विजिलेंस ने नगर निगम के ठेकेदार समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो साल तक चली जांच के बाद दुर्गा क्लब सोलन के समीप बनी पार्किंग के फर्श कार्य में अनियमितताएं पाई गई हैं। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

मनोनीत पार्षद ने विजिलेंस के पास इस कार्य में गड़बड़ी की शिकायत दी थी। वहीं, शिकायत के आधार पर जांच करने के बाद ठेकेदार समेत नगर परिषद के कुछ अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। वहीं, अब इसमें मामला दर्ज होने के बाद इस कार्यकाल में तैनात अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गाज गिरेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनोनीत पार्षद की शिकायत पर विजिलेंस मामले की जांच कर रही थी। प्रारंभिक जांच में पाया कि पार्किंग के फर्श कार्य को करने के लिएनगर निगम की ओर से कोई भी टेंडर अवार्ड नहीं किए गए। अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए बिना टेंडर किए ही इसका कार्य शुरू कर दिया था। कार्य आधा होने के बाद इसके टेंडर लगाए गए, जबकि ठेकेदार की ओर से कार्य पहले से ही शुरू कर दिया था। ज्ञात रहे कि शिकायतकर्ता ने कई बार इसकी शिकायत नगर निगम के आला अधिकारियों को भी दी है, लेकिन इसके बावजूद भी इसमें कोई संज्ञान नहीं लिया गया। जिसके बाद इसकी शिकायत विजिलेंस को दी थी। वहीं, विजिलेंस की जांच पूरी होने के बाद अब मामला दर्ज हो गया है। जिसमें टीम आगामी जांच और कार्रवाई कर रही है। एसपी विजिलेंस अंजुम आरा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed