फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Municipal Corporation Elections: First vote cast at 7:00 am, polling ends at 3:19 pmMunicipal Corporation Elections: First vote cast at 7:00 am, polling ends at 3:19 pm

नगर निगम चुनाव: सुबह 7:00 बजे पड़ा पहला वोट, दोपहर बाद 3:19 पर थमा मतदान

Mon, 18 May 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Elections: First vote cast at 7:00 am, polling ends at 3:19 pmMunicipal Corporation Elections: First vote cast at 7:00 am, polling ends at 3:19 pm
वोट देने के लिए पोलिंग बूथ में जाने से पहले फोन लेता पुलिस कर्मचारी। संवाद - फोटो : राजकीय इंटर कॉलेज ​भिट्ठी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी।
कई बूथों पर लगी रहीं कतारें, अव्यवस्थाओं के बीच बुजुर्गों ने दिखाया जज्बा
विज्ञापन

निशिल मेहता
सोलन। नगर निगम चुनाव को रविवार को शहर के सभी पोलिंग बूथ् पर लोगों की कतारें सुबह 6:30 बजे से लगती शुरू हो गई। 7:00 बजते ही पहला वोट पड़ा, जिसके बाद बारी-बारी कर लोगों ने आना शुरू किया और मतदान करते चले गए। वार्ड नंबर 15 के पोलिंग बूथ नंबर 1 सुबह 7:43 केवल इक्का-दुक्का लोग ही मतदान के लिए पहुंचे। वहीं दूसरी ओर पोलिंग बूथ नंबर 2 में महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें लगी हैं। मतदान करने पहुंचे लोगों में कई वरिष्ठ नागरिक भी शामिल है। 7:46 मिनट पर 87 वर्ष के बुजुर्ग आरएस भारद्वाज ने मतदान कर अपनी भूमिका निभाई। मतदान केंद्रों के बाहर वार्ड के दोनों प्रत्याशी लोगों का स्वागत करते रहे। वहीं लोगों भी भीड़ भी धीरे-धीरे बढ़नी शुरू हो गई है। वार्ड 15 के लिए सुबह 8:10 बजे 68 वर्ष की सुदर्शना रघुवंशी ने अपना वोट डाला। उन्होंने बताया कि वह 18 वर्ष की आयु से हर चुनाव में वोट डालती आ रही है।
वहीं वार्ड 11 के पोलिंग बूथ नंबर एक और दो पर भी लोग वोट डालने के लिए कतारों में खड़े रहे। डिग्री कॉलेज में बने वार्ड 11 के पोलिंग बूथ नंबर 1 पर महिलाओं और पुरुषों की दो अलग-अलग कतारें बनाई गई थी। वहीं पोलिंग बूथ नंबर 2 में महिलाओं के लिए कतारों की कोई सही व्यवस्था देखने को नहीं मिली। यदि महिलाओं की संख्या अधिक होते ही पोलिंग बूथ को आने वाले रास्ता ही बंद हो गया। ऐसे में बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 9:00 बजे 90 वर्ष के रेलू राम लगभग 500 मीटर अकेले पैदल चलकर वार्ड 11 के पोलिंग बूथ नंबर 2 पर वोट डालने के लिए पहुंचे। बूथ में वोट डालने के लिए आने वाले सभी बुजुर्गों को मतदान देने के लिए प्राथमिकता से आगे भेजा जा रहा है, लेकिन कॉलेज में लोगों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था देखने को नहीं मिली। कॉलेज में एक तरफ हाथ धोने के नल लगाए हैं, तो दूसरी ओर पीने के पानी के लिए, लेकिन पानी केवल हाथ धोने वाले नल में ही आ रहा है। ऐसे में लोगों को पानी पीने के लिए भी दुकानों की ओर जाना पड़ रहा है। जहां गर्मी से लोग परेशान रहे, वहीं दूसरी ओर सुबह 9:45 बजे 80 वर्ष के अमर लाल ने भी वोट डाल कहा कि युवाओं को भी अपने क्षेत्र के विकास के लिए सही प्रत्याशी को चुनना चाहिए। वोट डालने के लिए आने वाले बुजुर्गों को सबसे बड़ी परेशानी सीढ़ियों के कारण झेलनी पड़ रही है। बुजुर्गों को सीढ़ियों में उतरने और चढ़ने के लिए अन्य लोगों की मदद लेनी पड़ रही है। वार्ड 11 के दोनों पोलिंग बूथ में सुबह 11:00 बजे तक लगभग 35 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।
विज्ञापन

रैंप की सुविधा न होने से बुजुर्गों को पेरशानी
दूसरी ओर मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों के लिए किसी प्रकार के रैंप की सुविधा भी नहीं थी। इस कारण उन्हें व्हीलचेयर समेत ही उठाकर पोलिंग बूथ तक लेकर जाना पड़। ऐसे में दोपहर 11:22 बजे व्हीलचेयर के सहारे वार्ड 11 के पोलिंग बूथ नंबर 1 में जाकर विपुल गोयल ने वोट डाला, लेकिन उन्हें सीढ़ियों से उतारने में भी लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं नगर निगम कार्यालय में स्थित वार्ड नंबर 6 के पोलिंग बूथ नंबर 1 और 2 में दोपहर बाद 2:19 बजे भी लोगों की कतारें लगी रही। पोलिंग बूथ नंबर 1 में वोट डालने की समय सीमा खत्म होने से पहले ही सभी लोगों ने मतदान कर लिया, लेकिन बूथ नंबर 2 के बाहर 3:08 बजे के बाद भी 11 लोग वोट डालने के लिए खड़े हैं। दोपहर बाद 3:19 बजे वार्ड नंबर 6 के पोलिंग बूथ नंबर 2 में अंतिम वोट डाला और इसी के साथ पोलिंग बूथ के दरवाजों को बंद कर दिया गया।

वोट देने के लिए पोलिंग बूथ में जाने से पहले फोन लेता पुलिस कर्मचारी। संवाद

वोट देने के लिए पोलिंग बूथ में जाने से पहले फोन लेता पुलिस कर्मचारी। संवाद- फोटो : राजकीय इंटर कॉलेज भिट्ठी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी।

वोट देने के लिए पोलिंग बूथ में जाने से पहले फोन लेता पुलिस कर्मचारी। संवाद

वोट देने के लिए पोलिंग बूथ में जाने से पहले फोन लेता पुलिस कर्मचारी। संवाद- फोटो : राजकीय इंटर कॉलेज भिट्ठी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed