फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Municipal Corporation Commissioner conducted a surprise inspection of garbage collection.

Solan News: नगर निगम आयुक्त ने किया कूड़ा उठाने का औचक निरीक्षण

Sun, 27 Sep 2026 12:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 27 Sep 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
चंबाघाट, बड़ोग रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का लिया जायजा
विज्ञापन

कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम आयुक्त राजदीप सिंह ने शनिवार सुबह शहर में कूड़ा उठाने की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निगम की टीम के साथ चंबाघाट, बड़ोग रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर घर-घर से कूड़ा उठाने, उसके समय पर उठान तथा सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर कूड़ा एकत्र करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने यह भी जांचा कि घरों से एकत्र किया गया कूड़ा समय पर उठाया जा रहा है या नहीं और संबंधित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की स्थिति कैसी है। इसके अलावा कूड़ा उठाने वाले वाहनों के संचालन तथा सफाई कर्मचारियों की तैनाती की भी जांच की गई।
विज्ञापन

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं फील्ड कर्मचारियों को नियमित रूप से और समय पर कूड़ा एकत्र करने तथा उसका प्रतिदिन उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से सुबह के समय सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा। साथ ही सभी वार्डों में उचित स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा एकत्र करने वाले स्थानों पर लंबे समय तक कूड़ा जमा न रहने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और कूड़ा उठाने की व्यवस्था की लगातार निगरानी करने को कहा गया। संबंधित अधिकारियों को भी नियमित रूप से फील्ड में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने तथा सेवाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फील्ड स्तर पर व्यवस्था की नियमित जांच करने और जहां भी कमी सामने आए, उसे तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरवासियों के सहयोग और सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी से शहर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में मदद मिलेगी।

नगर निगम ने शहरवासियों से भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। निगम ने नागरिकों से कूड़ा एकत्र करने वाले कर्मचारियों को ही अपना कूड़ा देने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed