फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mumbai woman asks for Aadhar card Fraud of Rs 18 lakh in name

Solan News: मुंबई की महिला से आधार कार्ड के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sun, 10 Nov 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 10 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
वर्तमान में सोलन के परवाणू में रह रही हैं पीड़ित महिला
विज्ञापन

महिला ने परवाणू पुलिस को दी मामले की शिकायत
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू में रह रही मुंबई की एक महिला के आधार कार्ड के नाम पर करीब 18.65 लाख रुपये की ठगी हुई है। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जानकारी के अनुसार श्री होशेदार निवासी वेस्ट मुंबई जोकि हाल में किरायेदार सेक्टर तीन परवाणू तहसील कसौली निवासी हैं, ने पुलिस को शिकायत दी कि इसे अजीत राव ने निजी कुरियर सर्विस से 7 अक्तूबर को मोबाइल पर बताया कि इसके आधार कार्ड का उपयोग विदेश में पार्सल भेजने के लिए किया गया था। जिसमें 5 पासपोर्ट, एक पत्र, ड्रग्स, कपड़े और बैंक दस्तावेज शामिल हैं। पार्सल 30 अक्तूबर 2024 को वितरित किया गया था और अब वह कस्टम की कस्टडी में है। कुरियर सर्विस के उस व्यक्ति ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए फर्जी सीबीआई व्यक्ति विनोय कुमार को कॉल ट्रांसफर कर दी, और तब उन्होंने कहा कि इसके अलावा वह किसी अन्य अपराध में इसके आधार नंबर के इस्तेमाल की जांच के लिए अन्य एजेंसी को भी शामिल किया। जिन्होंने बताया कि इस आधार कार्ड का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया गया है। उन्होंने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य संदिग्ध नरेश गोयल द्वारा एक बैंक मैनेजर के साथ मिलकर इसके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर अकाउंट बनाया और 20 से 22 लाख की मनी लॉन्ड्रिंग की। उन्होंने सत्यापित करने के लिए इसके खाते का विवरण इसके नाम पर एफडी आदि मांगे और आगे की जांच के लिए पैसे भेजने को कहा। उनकी धमकी और दबाव के कारण महिला ने किश्तों में कुल 18,65,000 रुपये दिए। महिला का आरोप है कि वे लगातार इसे धमकियां दे रहे थे। इसे आखिरी कॉल 19 अक्तूबर को आई थी और 07 अक्तूबर से 19 अक्तूबर के बीच इसके साथ धोखाधड़ी हुई है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed