फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   More than 400 security personnel will manage security arrangements at the Shravan Ashtami fair.

Solan News: श्रावण अष्टमी मेले में 400 से अधिक जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 04 Jul 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
More than 400 security personnel will manage security arrangements at the Shravan Ashtami fair.
श्री नयना देवी जी में श्रावण अष्टमी मेलों की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी। स
13 से 22 अगस्त तक विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी मेले को लेकर जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
विज्ञापन

छह मेडिकल सेंटर, छह बैरिकेड,दर्शन के लिए तीन जगह लगेगी एलईडी स्क्रीन
एक हजार श्रद्धालुओं की विश्राम सुविधा के लिए लगाया जाएगा जर्मन हैंगर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/श्री नयना देवी जी। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में 13 से 22 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार प्रशासन का पूरा फोकस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, यातायात प्रबंधन और स्वच्छता पर रहेगा। ताकि लाखों श्रद्धालुओं को मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 400 से अधिक पुलिस और सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। वहीं, भीड़ प्रबंधन के लिए बस अड्डे से मुख्य मंदिर तक छह बैरिकेड लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं को विश्राम की सुविधा देने के लिए एक हजार लोगों की क्षमता वाला जर्मन हैंगर स्थापित किया जाएगा, जबकि माता के दर्शन के लिए तीन स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इन तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मातृ आंचल भवन में उपायुक्त एवं श्री नयना देवी मंदिर ट्रस्ट के आयुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उपायुक्त ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त को मेला अधिकारी, एसडीएम श्री नयना देवी को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। पुलिस व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेला पुलिस अधिकारी, डीएसपी श्री नयना देवी सहायक पुलिस मेला अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। पूरे मेला क्षेत्र को नौ सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मेला चिकित्सा अधिकारी, बीएमओ श्री नयना देवी को सहायक चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छह स्थायी और अस्थायी चिकित्सा सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्य बल की भी तैनाती रहेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए टोबा, घवांडल और रोप-वे के पास बैरियर लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए विशेष बस सेवाएं भी चलाई जाएंगी, ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो। माता के दर्शन से वंचित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन एलईडी स्क्रीन पर मंदिर में स्थापित पिंडी के सीधे दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी, जबकि कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। कहा कि प्रत्येक विभाग समय रहते अपनी तैयारियां पूरी करे ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी सामने न आए।
लंगर के लिए लेनी होगी ऑनलाइन अनुमति
प्रशासन ने इस बार लंगर व्यवस्था में भी बदलाव किया है। मेले के दौरान लंगर लगाने के लिए एसडीएम कार्यालय से ऑनलाइन अनुमति लेनी होगी। लंगर संचालकों को साफ-सफाई के सभी मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने ग्रीन मेला अभियान के तहत प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने और पूरे मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश नगर परिषद को दिए हैं। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पंजाब से करीब 300 स्वयंसेवक भी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों की होगी नियमित जांच
वहीं स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग करेगा, ताकि श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। जलशक्ति विभाग को निर्बाध पेयजल आपूर्ति और बिजली बोर्ड को बिना बाधा बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद उपायुक्त ने किए मां नयना देवी के दर्शन
बैठक समाप्त होने के बाद उपायुक्त राहुल कुमार और एसपी अभिषेक धीमान ने मां श्री नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिला और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान मंदिर न्यास की ओर से उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को माता की पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed