फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Monkey Point in tourist area Kasauli The condition of the road leading to it is bad

Solan News: पर्यटन क्षेत्र कसौली में मंकी प्वाइंट जाने वाली सड़क की हालत खस्ता

Sun, 14 Jan 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 14 Jan 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
काफी समय से अधिकारी नहीं दे रहे कोई ध्यान
विज्ञापन

वायु सेना के अधिकार क्षेत्र में आता है सड़क का अधिकतर हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। पर्यटन क्षेत्र कसौली के प्रसिद्ध स्थल मंकी प्वाइंट को जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब है। ऐसे में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आलम यह है कि सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे बने हुए हैं और इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में सड़क की हालत जर्जर है। कसौली में चर्च से लेकर मंकी प्वाइंट तक करीब साढे चार किलोमीटर सड़क है। इसमें अधिकतर सड़क वायु सेना के अधिकार क्षेत्र में आती है। लेकिन वायु सेना के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बरसात के दौरान इस सड़क की हालत ओर खराब हो गई है।

सड़क पर निकलने वाले वाहन हिचकोले खाकर चल रहे हैं। बाहरी राज्य से कसौली आने वाले हजारों पर्यटक मंकी प्वाइंट में हनुमान मंदिर जाते है। लेकिन सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन चालकों चालक को धीरे-धीरे गड्ढों से बचाकर गाड़ी को निकालना पड़ रहा है। रात के समय स्थानीय लोगों को भी यहां से निकलने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। वहीं मंकी प्वांइट जाने वाले पर्यटकों को इस सड़क पर परेशानी आ रही है। सड़क की हालत दयनीय होने से पर्यटक के सामने प्रदेश की छवि भी धूमिल हो रही है। हालांकि इस सड़क को कैंट बोर्ड कुछ हद तक एक बार ठीक करवा चुका है। लेकिन बरसात में ओर हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed