फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mohammad Idreesh, who is on remand Mention the names of raw material suppliers

Solan News: रिमांड पर चल रहे मोहम्मद इदरीश ने बताए कच्चा माल सप्लाई करने वालों के नाम

Sun, 18 Jun 2023 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 18 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
विभाग जल्द ही इनसे भी करेगा पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पांच दिन के रिमांड पर चल रहे नकली दवाई बनाने वाले मोहम्मद इदरीश ने ड्रग विभाग को रविवार को नकली दवा बनाने के लिए कच्चे माल की सप्लाई करने वालों का नाम बताए हैं। यह सप्लायर बाहरी राज्य और स्थानीय दोनों हैं। विभाग जांच में इन लोगों से भी पूछताछ करेगा।

ड्रग विभाग के अधिकारियों ने रिमाडं के तीसरे दिन मोहम्मद इदरीश से नकली दवा बनाने में प्रयोग होने वाले कच्चे माल के सप्लायर के बारे में पूछताछ की, जिस पर उसने विभाग को कच्चा माल और पैकिंग मैटीरियल के रूप में फॉयल सप्लाई करने वालों को नाम बताए हैं। आरोपी ने जिन लोगों के नाम बताए हैं उनमें से कुछ बाहरी राज्यों से हैं और कुछ प्रदेश से ही है। मोहम्मद इदरीश ट्राईजल कंपनी में दवा का फॉर्मूला ईजाद करके दवाई बनाता था। और कंप्रेशन मशीन को भी चलाता था। उसके बाद वह नकली दवाई को अपने सिक्का होटल के समीप गोदाम में रखता था और वहीं से छोटी गाड़ी से इसे सीमा पार कराता था। यह सारा कार्य रात के समय में होता था जिससे किसी को कोई शक न हो। यह नकली दवाई यूपी के आगरा में पहुंचती थी तथा जहां पर मोहित बंसल की थोक विक्रेता की दुकान थी। इस मामले में मुख्य आरोपी मोहित बंसल, अतुल गुप्ता, विजय कुमार और कोटिंग करने वाला व्यक्ति नरेश कुमार को पहले ही विभाग ने गिरफ्तार कर लिया था। ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने बताया कि मोहम्मद इदरीश ने विभाग को कच्चे माल और पैकिंग मैटीरियल के सप्लायर के नाम बताए हैं। इसके आधार पर विभाग इन लोगों से भी पूछताछ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed