फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   mobile phone theft in parwanoo Three accused arrested in the case

Solan News: परवाणू में मोबाइल फोन चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Sep 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 05 Sep 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
अदालत ने आरोपियों को भेजा चार दिन की पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

बीती 23 जुलाई को परवाणू थाने में हुआ था मामला दर्ज
2.50 लाख रुपये के 10 मोबाइल हुए थे चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू(सोलन)। परवाणू पुलिस ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से अब गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा जा सकेगा।
पुलिस के अनुसार 23 जुलाई को पुलिस थाना परवाणू में जिला शिमला कोटखाई निवासी मुदित चौहान ने शिकायत दी थी कि वह मोक्ष डिस्ट्रीब्यूशन में सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर हैं और उन्होंने मोबाइल फोन का स्टॉक 20 जून को लॉजिस्टिक्स कंपनी के माध्यम से परवाणू से मंडी भेजा था लेकिन भेजे गए स्टॉक में से 10 स्मार्टफोन मंडी के डिस्ट्रीब्यूटर को कम मिले, जिससे इसमें लगभग 2.50 लाख का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


इसको लेकर इन्होंने पुलिस थाना परवाणु में मामला दर्ज करवाया था। वहीं पुलिस ने जांच के दौरान तीन आरोपियों सलमान, खुशाल और अंकुर को गिरफ्तार किया है। वहीं कोर्ट में पेश करके उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed