{"_id":"6a3bd7bd28cfcaef8b0f710c","slug":"missing-woman-found-within-24-hours-solan-news-c-176-1-sln1006-172379-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: लापता महिला को 24 घंटे के भीतर ढूंढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: लापता महिला को 24 घंटे के भीतर ढूंढा
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने गुमशुदगी की सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार को राहत मिली है।
पुलिस के अनुसार लक्कड़ डिपो क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले नेत्रपाल ने 23 जून को पुलिस थाना बरोटीवाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी पत्नी बिना किसी को बताए घर से चली गई है और काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत महिला की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की, आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई और लगातार प्रयास जारी रखे। जांच के दौरान जुटाए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि महिला को परिजनों को सौंप दिया है। संवाद