फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Minister Dhani Ram Shandil attended the Baisakhi fair in Kotlanala as the chief guest

Solan News: कोटलानाला में बैसाखी मेले में मंत्री धनी राम शांडिल ने की मुख्यातिथि शिरकत

Sun, 13 Apr 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। कोटलानाला में बैसाखी मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेलों के आयोजन जहां लोगों को एक साथ लाते हैं। वहीं युवा पीढ़ी को पुरातन संस्कृति से रू-ब-रू भी करवाते हैं। उन्होंने कहा कि बैसाखी का पर्व फसलों के पकने का संकेत देता है। इस दिन से नई रबी फसल की कटाई शुरू होती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक कृषि प्रधान राज्य है। इसलिए बैसाखी का आगमन महत्वपूर्ण व खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले, त्योहार व उत्सव हमें हमारी संस्कृति से जोड़े रखने में अहम योगदान है। इस मौके पर डॉ. शांडिल ने सैरी (पाजो) में आंगनबाड़ी के निर्माण के आरंभिक कार्य के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए जा चुके है जिसका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने वार्ड नंबर-11 में नए पेयजल टैंक निर्माण के प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सैरी (पाजो) के खेल मैदान के विस्तारीकरण करने के लिए प्रथम किस्त के रूप में 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा ने इस अवसर पर भी अपनी विचार रखे। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेरी (पाजो) के बच्चों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी ने कुश्तियों का आयोजन भी करवाया गया। इस मौके पर मेला कमेटी के प्रधान अमर सिंह ठाकुर, आशीष ठाकुर सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, नगर निगर सोलन के पार्षद राजीव कौड़ा, अभय शर्मा, मनीष, विजय ठाकुर, रजत थापा, पुनीत नारंग, देवेंद्र ठाकुर, कृष्ण ग्रोवर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed