{"_id":"1365cbe75de8fc17c8498a2549890ac4","slug":"mill-worker-death-in-baddi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धागा मिल में मशीन की चपेट में आने से कामगार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धागा मिल में मशीन की चपेट में आने से कामगार की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी की एक धागा मिल में कार्यरत एक 21 वर्षीय कामगार की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक युवक सीताराम पुत्र मस्तराम उत्तर प्रदेश के जिला कांशीपुर के माधोपुर गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कामगार सीताराम वीरवार रात ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान उसकी आंख लग गई और वह रूई की ढेर पर सो गया। काफी देर तक जब उसकी नींद नहीं खुली तो स्वयं चलित मशीन रूई लेने के लिए आई। जैसे ही मशीन रूई उठाने का प्रयास किया कामगार मशीन के नीचे आ गया। इस दौरान कामगार ने जोर से चीख मारी जिससे साथ लगते कामगार ने मशीन को बंद कर दिया।
विज्ञापन
घायल हालत में कामगार को पहले ईएसआईसी पहुंचाया गया। वहां से उसकी हालत काफी नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन कामगार ने पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने 304ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दूसरी ओर फैक्टरी के प्रबंधकों का कहना है कि कामगार की आंख लग गई जिस कारण यह हादसा हुआ।