फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Milk sold near home in piplughat

अब घर के पास ही बिक जाएगा दूध

Fri, 05 Aug 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 05 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन

 नौ पंचायतों के करीब 400 दुग्ध पालकों की सहूलियत के लिए पिपलुघाट में दुग्ध कलेक्शन सेंटर खुल गया। इसका शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। राज्य योजना विकास एवं बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने इसका उद्घाटन किया। कहा कि दुग्ध उत्पादकों को परोक्ष या अपरोक्ष रूप से इसका लाभ मिलेगा। क्लस्टर के दूध उत्पादकों में 90 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


 ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के विकास में जुटी है। हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कार्य हो रहा है। लेकिन विपक्ष के नेताओं के इशारे पर केंद्र सरकार मुख्यमंत्री पर झूठे मामले बनाकर उन्हें प्रताड़ित करने में जुटी है। कहा कि केंद्र कोई भी वायदा पूरा नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि लगभग नौ लाख की लागत से निर्मित इस दुग्ध कलेक्शन सेंटर से स्थानीय लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने फारेस्ट रेस्ट हाउस के रेनोवेशन का आंकलन एक सप्ताह के भीतर तैयार करने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन

  इस दौरान मध्य हिमालय जलागम के मुख्य परियोजना अधिकारी अवतार सिंह, आरपीडी समीर रस्तोगी, एके आनंद, डीएफओ कुनिहार आरएस जस्वाल, बीडीओ कुनिहार रवि बैंस, पशु पालन विभाग के चिकित्सा अधिकारी हिमांशु भाटिया, एसडीओ आईपीएच आरके शर्मा, लोनिवि के एसडीओ एमआर महाजन, हितकारी मंच के अध्यक्ष नानक चंद, महासचिव जीतराम कौंडल, बीडीसी चेयरमैन नीलम रघुवंशी, पूर्व बीडीसी चेयरमैन ऋषि देव, शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन प्रो अमरचंद पाल, कांग्रेस सेवादल के संजय ठाकुर, अनुज गुप्ता, कृष्ण सिंह कंवर, शोभा राम, दीनानाथ, कांशी राम, प्रधान वंदना, उप्र धान भगत राम और मनसा राम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed