फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mid day meal will be cooked after sanitizing the kitchen

जिला में दो साल बाद आज मिलेगा पहली से आठवीं तक के बच्चों को दोपहर का खाना

Tue, 01 Mar 2022 06:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 06:52 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के बच्चाें को दो साल बाद बुधवार से मिड-डे मील यानी दोपहर का खाना मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों को शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में खाना बनाने से पहले पूरे परिसर और किचन को सैनिटाइज किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि जो भी मिड डे मील कर्मी खाना बनाएंगे उन्हें पहले ही मेडिकल करवाने के आदेश दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट स्कूल में देने को कहा गया है। इसके साथ ही आज खाना बनाने से पहले मिड डे मील कर्मियों की काउंसलिंग भी करवाई जाएगी। कर्मियों को वैक्सीन की दोनों डोज भी अनिवार्य की गई है। खाना बनाते समय किसी भी प्रकार की अंगूठी या चूड़ियां भी नहीं पहन सकेंगे। खाना बनाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से सैनिटाइज करना होगा। कोविड की वजह से पिछले दो सालों से छात्रों को दोपहर को पका हुआ खाना नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

सरकार ने स्कूलों में खाना परोसने पर रोक लगाई थी। पहले बीच में जब छोटे बच्चों के लिए स्कूल खोले गए थे, तो इस दौरान घर से बच्चों को लंच लाने को कहा गया था। इसके साथ ही मिड डे मील के तहत मिलने वाले राशन को सूखा घर तक पहुंचाया जा रहा था। पिछले दो सालों से अभिभावक स्कूलों से चावल, दाल, नमक और अन्य खाद्य वस्तुओं को हर माह लेकर जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट नहीं पहुंचा
स्कूलों में हालांकि अभी तक मिड डे मील को लेकर बजट नहीं पहुंचा है। फिलहाल स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर ही बच्चों को मिड डे मील की व्यवस्था करेंगे। हालांकि डिप्टी डायरेक्टर ने सभी बीओ को बजट दे दिया था, मगर अभी तक वह आवंटित नहीं हो पाया है। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधक अपने स्तर पर बच्चों को आज से मिड डे मील की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed