{"_id":"65141a64b511f09fca041236","slug":"message-given-to-youth-to-join-indian-army-and-stay-away-from-drugs-solan-news-c-176-1-ssml1040-8079-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: युवाओं को भारतीय सेना ज्वाइन करने व नशे से दूर रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: युवाओं को भारतीय सेना ज्वाइन करने व नशे से दूर रहने का दिया संदेश
Wed, 27 Sep 2023 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
बद्दी में आयाेजित नशा जागरूक्ता रैली में भाग लेते इंडियन आर्मी की गढ़वाल राईफल यूनिट के जवान। सं
गढ़वाल राइफल की साइकिल रैली पहुंची बद्दी, लोगों ने किया स्वागत
ऊना होते हुए रैली तीन दिन में वापस पहुंचेगी फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल के जवानों की साइकिल रैली का बद्दी में भव्य स्वागत किया गया। यह रैली बुधवार सुबह बद्दी के बस अड्डे पर पहुंची। इससे पहले मंगलवार देररात बाबा हरिपुर गुरुद्वारा रुकी थी। रैली का उद्देश्य युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। उनका 18 लोगों का ग्रुप है और इन्होंने एक हजार किमी की यात्रा पूरी कर ली है।
भारतीय सेना गढ़वाल राइफल के कैप्टन मनोज सिंह, सूबेदार मनोज कुमार यादव ने बताया कि यह जागरूकता रैली 15 सितंबर को फिरोजपुर से आरंभ की गई थी जो पठानकोट होते हुए हिमाचल के पहाड़ी दुर्गम क्षेत्रों धर्मशाला, पालमपुर, शिमला व सोलन होते हुए यात्रा के 14वें दिन बद्दी पहुंची। जहां महिला मंडलों, इंटक व करणी की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने उनका हौसला बढ़ाया व बद्दी लाइटों, भुड व मानपुरा समेत अनेक स्थानों पर रैली का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद रैली ऊना होते हुए फिरोजपुर वापस पहुंचेगी। रैली के दौरान सैकड़ों युवाओं को नशे से दूर रहने व सेना को ज्वाइन करने की शपथ भी दिलाई। कैप्टन मनोज सिंह ने बताया कि तीन दिन बाद उनकी रैली फिरोजपुर में जाकर समाप्त होगी। इस मौके पर लैस नायक व राइफल मैन विवेक, शिवम चौहान, तनुज, राहूल, जसवीरी, सुभााष, विमल, मनवीर सिंह, अमन सिंह, अभिषेक, नरेंद्र, संदीप, परमजीत सिंह, रामदास, सत्यपाल सिंह, सुदीप समेत अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे।