{"_id":"65f989d37ba437299505b075","slug":"meritorious-performers-honored-solan-news-c-176-1-ssml1041-118306-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी किए सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेज नालागढ़ ने मनाया वार्षिक समारोह
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मचाया धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सपना संजय पंडित ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में उद्योग विभाग के सदस्य सचिव विनीत कुमार, ट्रक यूनियन नालागढ़ के प्रधान हरभजन सिंह, मनमोहन सिंह गोल्डी रहे।
दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया गया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सपना वार्षिक प्रतिवेदन का विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्यातिथि ने विश्वविद्यालय परीक्षा की मेरिट में रहे विद्यार्थियों एवं 2023-24 में शैक्षणिक, खेलकूद, विभिन्न क्लबों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत बीए प्रथम वर्ष की प्रतिभा शर्मा, नितिका कौशिक व मोनिका देवी, बीएससी प्रथम वर्ष की राधिका वर्मा, राखी, जानवी, बीकॉम प्रथम वर्ष की मीनाक्षी, मुस्कान, अर्चना देवी, बीए द्वितीय वर्ष की दीक्षा वर्मा, रमनप्रीत, संगीता राणा, बीएससी द्वितीय वर्ष के हरमीत सिंह, नैन्सी, कृतिका, बीकॉम द्वितीय वर्ष के पृथ्वी राज, तनवीर नेगी, रीतू और बीए तृतीय वर्ष कोमल ठाकुर, रीता देवी, कंचन देवी, बीएससी तृतीय वर्ष की तमन्ना गर्ग, अभिषेक ठाकुर और साहिल वर्मा, बीकॉम तृतीय वर्ष के चेतन कुमार, अर्पित जैन और जैस्मिन को अपनी अपनी कक्षा में अव्वल रहने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मनोरंजन प्रस्तुति के लिए पंजाबी नृत्य, पंजाबी गिद्धा, भांगड़ा, राजस्थानी नृत्य और नाटी की प्रस्तुतियां दी गई। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह को चार चांद लगा दिए।