{"_id":"6a22e38ff66695f94f0d79c5","slug":"merathon-in-nauni-solan-news-c-176-1-ssml1041-170930-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मैराथन में सचिन और मारवी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मैराथन में सचिन और मारवी प्रथम
विज्ञापन
नौणी विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई मैराथन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि और स्पेस क्लब की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। मेरा युवा भारत केंद्र और यूको बैंक के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य थीम प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए रही। इसमें विवि के 150 विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों सहित यूको बैंक के अधिकारियों ने भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सुबह 6 बजे रन फॉर नेचर रन फॉर ए बेटर फ्यूचर ओपन मैराथन आयोजित की गई। इसमें पुरुष वर्ग में सचिन प्रथम, चंद्रशेखर गावड़े द्वितीय और अभिषेक अवस्थी तृतीय रहे। वहीं महिला वर्ग में मारवी ने प्रथम, आरती ठाकुर ने द्वितीय और तेजस्वनी गौतम ने तृतीय स्थान पाया। फन रन में महेंद्र पहले, शशि कांत दूसरे और अंकुश शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 60 विद्यार्थियों की भागीदारी वाली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिमालय समूह ने पहला, अरावली समूह ने दूसरा और नीलगिरि समूह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के नवाचार आधारित स्टार्टअप प्रस्तुतियों में युधवीर की ओर से प्रस्तुत शून्य प्लास्टिक अपशिष्ट जीवन चक्र की अवधारणा को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। वहीं तन्वी शर्मा के आपदा प्रबंधन और तान्या नेगी के जैव-पुनर्चक्रण संबंधी विचारों को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला। कुलपति डॉ. एचएस बावेजा ने सभी को बधाई दी और डॉ. कार्तिकेय साहिल ने सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।