{"_id":"695ff3df94fdf8b7cf00558e","slug":"memorandum-submitted-to-the-deputy-tehsildar-in-the-case-of-death-of-anganwadi-worker-solan-news-c-176-1-ssml1041-160975-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत मामले में नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत मामले में नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
परवाणू में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपती हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। ड्यूटी के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत और चार महीने से रुके मानदेय को लेकर परवाणू में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन ने रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। यूनियन ने बताया कि मंडी के टारना वृत्त में पल्स पोलियो ड्यूटी के दौरान हर्षा नामक कार्यकर्ता की गिरने से मौत हो गई थी। महिलाओं ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए परिजनों के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। साथ ही कार्यकर्ताओं ने पिछले चार माह से केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मानदेय न मिलने पर भी कड़ा रोष जताया। उन्होंने मांग की कि रुका हुआ मानदेय जल्द जारी किया जाए और उन्हें दुर्घटना बीमा व जोखिम भत्ता जैसी सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।