फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   membership strat now

व्यापार मंडल के एक धड़े ने छेड़ा सदस्यता अभियान

Thu, 08 Sep 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Thu, 08 Sep 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
membership strat now
सोलन में सदस्यता अभ‌ियान के दौरान व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

गुटों में बंटे व्यापार मंडल के एक धड़े ने जोर-शोर से सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। अब कारोबारी इस पशोपेश में है कि आखिर वह किस गुट के साथ चलें। एक तरफ जहां व्यापार मंडल के प्रधान कुशल जेटी और कोर ग्रुप को पांच साल की एक्सटेंशन मिल चुकी है वहीं इस कोर ग्रुप ने काम करना भी शुरू कर दिया है। अब समानांतर व्यापार मंडल भी सक्रिय है।

विज्ञापन


वीरवार को व्यापार मंडल के एक धड़े ने सदस्यता अभियान के तहत सदस्यों का पंजीकरण किया। पंजीकरण करने वाले व्यापार मंडल का कहना है तय समय पर आम सभा की बैठक का आयोजन करके चुनाव की तिथि तय की जाएगी। संवैधानिक चुनाव के बाद ही व्यापार मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव की ताजपोशी होगी।  समानांतर खड़े किए व्यापार मंडल द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में स्थानीय दुकानदारों का बढ़चढ़ कर भाग लेने का दावा हो रहा है।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि इस व्यापार मंडल का कुनबा पांच सौ से अधिक हो चुका है। इसके साथ ही व्यापार मंडल के चुनाव लड़ने के इच्छुक दुकानदारों ने भी कार्यकारिणी के सदस्यों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। नए व्यापार मंडल के प्रेस सचिव भानु वर्मा ने बताया कि कारोबारियों की चुनाव लड़ने की इच्छा को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि इस बार शहर में व्यापार मंडल का चुनाव विशाल रूप में होगा। इसके साथ ही मंडल द्वारा सदस्यता के लिए सलोगड़ा, रबौन से आंजी, दयोघाट, सुबाथू रोड़, शामती काली माता मंदिर तक, टैंक रोड पर स्थित फारेस्ट आफिसर कालोनी से लेकर जौणाजी रोड स्थित पुलिस चौकी से एक किलोमीटर का दायरा, कथेड़ बाई-पास, सब्जी मंडी, चंबाघाट से सलोगड़ा तक शामिल किया है। कारोबार करने के लिए सरकार द्वारा लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों को सदस्यता दी जाएगी। बताया कि शहर के पुराने और स्थायी व्यापारी भी मंडल की सदस्यता ले  सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed