फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   meeting

ठोडो मैदान में 26 जनवरी को लगेगी प्रदर्शनी

Tue, 12 Jan 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
meeting
सोलन में गणतंत्र दिवस को लेकर बैठक करते उपायुक्त। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यातिथि द्वारा प्रात: 11 बजे बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस तथा होमगार्ड की टुकड़ियों द्वारा मार्चपास्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

केसी चमन ने कहा कि इस वर्ष का गणतंत्र दिवस प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए विशेष है। 25 जनवरी, 2021 को हिमाचल प्रदेश अपने पूर्ण राज्यत्व के 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस विशिष्ट अवसर से सभी को परिचित करवाने तथा हिमाचल की विकास गाथा को जन-जन तक पंहुचाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देशानुसार 25 जनवरी, 2021 से 24 जनवरी, 2022 तक वर्ष भर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम ‘प्रदेश के अस्तित्व के 50 वर्ष’ थीम पर आधारित होंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश के एक राज्य के रूप में 50 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर सोलन के एतिहासिक ठोडो मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा सोलन के विकास को दर्शाती एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ 26 जनवरी, 2021 को मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर कोविड-19 महामारी के समय उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं एवं अन्य को सम्मानित भी किया जाएगा। कोविड-19 के कारण इस वर्ष के जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों को भी सफल आयोजन के लिए तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त भानु गुप्ता ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चंद्र शर्मा, उपमंडलाधिकारी सोलन अजय यादव, समादेशक गृह रक्षा डॉ. शिव कुमार शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक सोलन योगेश दत्त जोशी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed