फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Meeting of Him Parivesh Sanstha against pollution caused by pharmaceutical company

Solan News: दवा कंपनी के प्रदूषण के खिलाफ हिम परिवेश संस्था की बैठक

Sun, 22 Feb 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Meeting of Him Parivesh Sanstha against pollution caused by pharmaceutical company
नालागढ़  के चुहूवाल में बैठक में भाग लेते संस्था के पदाधिकारी- स्रोत संस्था।
चुहूवाल व घनसौत गांव की बनाई विशेष कमेटियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़। हिम परिवेश संस्था की बैठक चुहूवाला मंदिर में आयोजित की गई। इसमें पसालड़ा में खुली दवा कंपनी के खिलाफ विरोध जताया गया। बैठक में कहा गया कि कंपनी के कारण हवा और जल प्रदूषण से स्थानीय लोग प्रभावित हैं और आने वाले समय में इसका गंभीर दुष्परिणाम सामने आएगा। संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद ठाकुर ने बताया कि कंपनी प्रतिदिन 30 लाख लीटर पानी का उपयोग करती है, जिसमें 7 लाख लीटर ताजा पानी और 24 लाख लीटर ट्रीट किया हुआ पानी है। इतना पानी लगातार इस्तेमाल होने से क्षेत्र की पीने के पानी और सिंचाई योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल और वायु प्रदूषण से आने वाली पीढ़ी कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकती है। बैठक में फैसला लिया गया कि आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी को बंद करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके लिए चुहूवाला और घनसौत गांव में संघर्ष कमेटियां बनाई गईं। चुहूवाला में पंचायत प्रधान छोटू राम व पूर्व प्रधान इंदू वैद्य को संघर्ष कमेटी का प्रधान बनाया गया, जबकि घनसौत से समरजीत व प्रेम चंद को कमान दी है। इसके अलावा दस दस सदस्य कमेटी में शामिल किए गए हैं। बैठक में एक मार्च को घनसौत में बैठक करने का फैसला लिया गया है। बैठक में बाल किशन शर्मा, आदित कंसल, प्रो. रणजोध सिंह, नरेश घई, धर्मेंद्र, हरदीप बावा, हरदीप सिंह, यशपाल समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed