फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   MC team with police removes encroachments from Mallroad and other bazaars of Solan

मालरोड और मुख्य बाजार में सड़क पर रखा सामान हटवाया

Fri, 05 Nov 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
MC team with police removes encroachments from Mallroad and other bazaars of Solan
मालरोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। शहर में दीपावली पर्व के अगले दिन नगर निगम टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बल की मदद से शुक्रवार को शहर के मालरोड और मुख्य बाजार में अतिक्रमण कर सजाए सामान को मौके से हटवाया गया।
विज्ञापन

इस बीच निगम टीम से बहस करने पर तीन चालान काटे गए हैं। त्योहार सीजन के चलते शहर में चारों ओर अतिक्रमण ही नजर आ रहा था। दुकानदारों को सामान लगाने की छूट दी गई लेकिन दीपावली के बाद भी शहर में दुकानदार सड़कों पर कारोबार चला रहे थे। नगर निगम ने पुलिस बल की सहायता लेकर दुकानदारों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

उधर, अतिक्रमण हटाने के लिए गठित टीम के अधिकारी राजेश ने कहा कि अतिक्रमण को लेकर तीन चालान काटे गए हैं। पुलिस बल की मदद से मालरोड और बाजारों में कार्रवाई की गई है। त्योहार सीजन के बाद नगर निगम रोजाना कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed