फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   MC team will now conduct ten rounds to remove encroachment in the markets

बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए अब दस राउंड लगाएगी निगम की टीम

Tue, 26 Apr 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
MC team will now conduct ten rounds to remove encroachment in the markets
सोलन बाजार में अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों पर कार्रवाई करती निगम टीम। संवाद - फोटो : SOLAN
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अगर कोई दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सामान लगाएगा तो उस पर नियमों के तहत कार्रवाई होगी। नगर निगम की मासिक बैठक में अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसने के लिए स्पेशल वाहन समेत तीन कर्मचारियों की तैनाती के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। नगर निगम टीम अब बाजारों में एक दिन के भीतर पांच से दस राउंड लगाएगी। निगम टीम बाजारों में अलग-अलग रास्तों से प्रवेश कर अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त करेगी।
अमर उजाला ने निगम की कार्रवाई को लेकर प्रमुखता से खबर उठाई थी। 20 अप्रैल को प्रकाशित खबर में यह दिखाया गया था कि किस तरह से निगम से अतिक्रमणकारी बैखोफ हैं। टीम के जाने के बाद दोबारा से सामान सजा लिया जाता है। इस पर संज्ञान लेते हुए निगम ने बीते सोमवार को हुए हाउस में इसके लिए टीम गठित कर दी जो रोजाना शहर में कई चक्कर लगाएगी।
विज्ञापन

गौर हो कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बीते कई सालों से निगम कार्रवाई कर रहा है। लेकिन बाजारों में निगम टीम के वापस लौटने के बाद दुकानदार फिर से सड़क पर सामान सजा देते हैं। हालांकि निगम कार्यालय में अतिक्रमण करने की शिकायतें रोजाना आ रही हैं। जिस पर निगम टीम बाजारों में रोजाना वाहन के साथ कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को भी बाजारों में निगम की कार्रवाई जारी रही। इस बीच दर्जनों दुकानदारों का सामान मौके पर हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, निगम टीम के प्रभारी दीपराज हंस ने कहा कि बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए स्पेशल वाहन समेत तीन कर्मी मिलने के बाद एक दिन के भीतर पांच से दस राउंड लगाए जाएंगे। नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि निगम हाउस में अतिक्रमण के लिए स्पेशल वाहन समेत तीन कर्मियों की तैनाती का प्रस्ताव पारित किया गया है। शहर में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed