फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   MC Solan team to challan encroachment only after videography

पहले होगी अतिक्रमण की वीडियोग्राफी, फिर कटेगा चालान

Mon, 13 Sep 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
MC Solan team to challan encroachment only after videography
सोलन चौक बाजार में सोमवार को अपने गंत्वय की ओर बढ़ते राहगीर। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम वीडियोग्राफी कर चालान करने की तैयारी में हैं। माल रोड, मुख्य बाजार, चौक बाजार और लोअर बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए नई मुहिम शुरू की जा रही है। नगर निगम प्रस्ताव तैयार कर चुका है। आगामी दिनों में निगम इसे लागू कर सकता है।
विज्ञापन

नगर निगम ने बीते दिनों संयुक्त आयुक्त की अगुवाई में कार्रवाई की थी। इस बीच निगम ने माल रोड, बाजार में चालान काट कर मौके पर दुकानदारों से सड़क पर सजा सामान हटाया था। अब फिर शहर के बाजारों में अतिक्रमण बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विश्रुत भारती ने कहा कि अतिक्रमण हटाने पर वीडियो और फोटोग्राफी कर चालान काटने की तैयारी चल रही है। इस पर निगम कार्यालय में प्रस्ताव बन चुका है। जल्द ही अनुमति मिलने के बाद कर्मी माल रोड, बाजारों में अतिक्रमण की फोटो खींचेंगे। बाजारों में अतिक्रमण को लेकर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed