फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Matrishakti Samvad on 100 years of Sangh in Nalagarh

Solan News: नालागढ़ में संघ के 100 वर्ष पर मातृशक्ति संवाद

Mon, 02 Feb 2026 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Matrishakti Samvad on 100 years of Sangh in Nalagarh
नालागढ़ में संघ के नारीशक्ति संवाद में उपस्थित महिलाएं स्रोत: संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नालागढ़ जिले में विशेष कार्यक्रम मातृशक्ति संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की समाज और राष्ट्र में भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्य वक्ता संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल ने कहा कि परिवार की धुरी सदैव महिला रही है। उन्होंने बताया कि आजादी से पहले महिलाओं को शिक्षा से वंचित किया जाता था, जबकि प्राचीन काल में गार्गी और मैत्री जैसी विदुषी महिलाएं थीं। आजादी के बाद महिलाएं शिक्षा और समाज सेवा में आगे बढ़ीं। उन्होंने देश की सुरक्षा में महिलाओं के योगदान का उदाहरण देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदेमातरम और समापन राष्ट्रगान से हुई। उपस्थित महिलाओं ने सेना और देश की वीरांगनाओं को नमन किया। नालागढ़ जिले की लगभग 200 प्रमुख महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। साथ ही नालागढ़ में प्रबुद्ध जन गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें लेखक, कवि और समाजसेवी शामिल हुए। डॉ. कृष्णगोपाल ने संघ के 100 वर्ष के इतिहास और समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed