फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Masked men attack woman, seriously injured

Solan News: दो नकाबपोशों ने महिला पर किया जानलेवा हमला, सिर में लगे 40 टांके

Wed, 31 Jul 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
सोलन शहर के साथ लगते ओच्छघाट के नांडो गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगते ओच्छघाट के नांडो गांव में दो नकाबपोशों ने महिला पर जानलेवा हमला किया है। घायल अवस्था में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन दाखिल करवाया गया है। जहां उसके सिर पर करीब 40 टांके लगे हैं। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित महिला मंजू ने बताया कि बुधवार को वह अपने घर के समीप गोशाला गई थी। इस दौरान गोशाला के समीप झाड़ियों के पीछे दो नकाबपोश युवक छिपे हुए थे। महिला ने बताया कि जब उसे शक हुआ तो उसने पूछा कि यहां पर कौन है। उसे लगा कि कोई नशेड़ी यहां पर है। महिला का आरोप है कि इस दौरान नकाबपोश सामने आए और उसमें से एक ने उसे पिस्तौल की तरह कुछ दिखाया। वहीं दूसरे ने रॉड से उस पर हमला कर दिया। महिला ने बताया कि वह तब तक उसे मारते रहे जब तक वह नीचे गिर नहीं गई। बीच बचाव में महिला ने कहा कि उसका बेटा पुलिस में है और यहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। यह सुनकर दोनों नकाबपोश तुरंत भाग गए। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed