{"_id":"6b0819472ae794e1b60c0f3a","slug":"mashroom-cultivation-training-solan-news-c-176-1-ssml1041-185480-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ऊना, हमीरपुर, सिरमौर और कुल्लू के विद्यार्थी-शिक्षकों ने सीखा ढिंगरी मशरूम उगाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ऊना, हमीरपुर, सिरमौर और कुल्लू के विद्यार्थी-शिक्षकों ने सीखा ढिंगरी मशरूम उगाना
विज्ञापन
खुंब अनुसंधान निदेशालय चंबाघाट में लगाया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
आज जिला कांगड़ा, मंडी और बिलासपुर के 80 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा
तीन चरणों में चल रहा कार्यक्रम, प्रदेश के 38 पीएम श्री स्कूल शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश के पीएम श्री स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और कृषि वोकेशनल ट्रेनरों को स्वरोजगार व आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए खुंब अनुसंधान निदेशालय में समग्र शिक्षा अभियान के तहत ढिंगरी मशरूम उगाने का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें ऊना, हमीरपुर, सिरमौर और कुल्लू से 76 विद्यार्थी और शिक्षक भी शामिल हुए। शुक्रवार को कांगड़ा, मंडी और बिलासपुर जिलों के 80 प्रतिभागी भाग लेंगे। इससे पहले शिमला, सोलन और चंबा के स्कूलों ने हिस्सा लिया था। शिविर का शुभारंभ खुंब अनुसंधान निदेशालय के निदेशक डॉ. बृज लाल अत्रि ने किया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को ढिंगरी मशरूम की खेती की आधुनिक तकनीक, खाद तैयार करने और इसके विपणन की बारीकियां सिखाईं।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) सोलन राजकुमार पराशर ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्रदेश के कुल 38 कृषि वोकेशनल पीएम श्री स्कूलों को इस प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। सभी स्कूलों को तीन अलग-अलग चरणों में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि शिक्षक और विद्यार्थी अपने स्कूलों में भी मशरूम उत्पादन की इकाई स्थापित कर सकें। प्रशिक्षण सत्र में डीएमआर के डॉ. जगदीश ने प्रतिभागियों को ढिंगरी मशरूम की किस्मों और उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों व शिक्षकों ने स्वयं भी व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया और खाद तैयार कर बैग में बीज डाला।