फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Married ledy

शादीशुदा महिला ने झूठ बोलकर रचाई शादी

Wed, 19 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)। Updated Wed, 19 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर झूठ बोल कर उससे शादी रचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश निवासी सुशील श्रीवास्तव ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी ने उससे धोखे से शादी कर ली है, जबकि वह पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उक्त महिला ने पहले पति से तालाक तक नहीं लिया है।

पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक बद्दी पुलिस को नालागढ़ कोर्ट के माध्यम से अंडर सेक्सन 156(3) के तहत मामला स्थानांतरित किया गया है। इसके तहत सुशील कुमार पुत्र अनूप कुमार श्रीवास्तव निवासी तहसील और जिला बेरिया उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह पहले चंडीगढ़ में रहता था।
विज्ञापन


अब वह बद्दी में काम करता है। एक महिला ने खुद को अविवाहित बताकर उसे बहला फुसला कर उसके साथ शादी कर ली। लंबे समय तक दोनों साथ में रहे और जब आपस में कहासुनी हुई तो पता चला कि महिला ने इससे पहले थाने में एक मामला 376 का दर्ज करवाया था जो कि पुलिस जांच में गलत पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील श्रीवास्तव ने जब और खोजबीन की तो पता चला कि महिला ने इससे पहले भी शादी है कि और पहले पति से उसका एक बच्चा भी है। इतना ही नहीं महिला ने अपने पहले पति से तालाक तक नहीं लिया और दूसरी शादी उससे कर ली है। अब उस महिला से कोई संबंध नहीं रखना चाहते हैं। वहीं एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि उनके पास कोर्ट के माध्यम से मामला आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed