{"_id":"61e6f7b65c637d15d625ed3d","slug":"marriages-in-corona-time-solan-news-sml397077470","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में निकलेगी बरात, मास्क पहनकर आएंगे बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में निकलेगी बरात, मास्क पहनकर आएंगे बराती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन/बद्दी। जिले में कोरोना के बीच इस माह 490 शादियों समेत अन्य कार्यक्रम होने हैं। लोगों ने उपमंडलाधिकारियों से कार्यक्रम के आयोजन को लेकर परमिशन मांगी हैं। अधिकतर लोगों को कोविड नियमों की पालना के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अनुमति दी जा चुकी है। सबसे अधिक आवेदन कसौली उपमंडल में आए हैं। कसौली उपमंडल में करीब 231, बीबीएन में करीब 123 व सोलन उपमंडल में करीब 100, कंडाघाट उपमंडल में करीब 22 और अर्की उपमंडल में करीब 15 लोगों ने कार्यक्रम को लेकर अनुमति मांगी है।
बीबीएन में जहां सामाजिक, धार्मिक व दंगल मेलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, वहीं प्रशासन को शादियों के लिए परमिशन देनी पड़ रही है। जनवरी माह में मंगलवार के बाद क्षेत्र में 123 शादियां होनी हैं, जिसके लिए आयोजकों ने ऑनलाइन परमिशन ली है। अभी तक इस माह 18 शादियां हो चुकी हैं। इन शादियों में इंडोर में आयोजन के लिए सौ और खुले में शादी कराने के लिए प्रशासन ने अलग-अलग परमिशन दी है।
इस माह की 14 तारीख तक विवाह का मुहूर्त नहीं था। 14 के बाद 31 जनवरी तक 144 लोगों ने एसडीएम नालागढ़ से शादियों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है जिसके लिए प्रशासन ने इन सभी लोगों को परमिशन दे दी है। जो लोग घर के भीतर शादी करेंगे उन्हें सौ तथा जो आउटडोर में शादी रचाएंगे वे 300 लोग ही जुटा सकेंगे।
विज्ञापन
नालागढ़ के एसडीएम महेंद्रपाल गुर्जर ने बताया कि विवाह के लिए लोग ऑनलाइन परमिशन ले रहे हैं जिन्हें यह परमिशन दी जा रही है। परमिशन मिलने के बाद भी आयोजकों को सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन की पालना करनी होगी। मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करना होगा। तभी संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।