{"_id":"67f01b67ecbd77651c0818f5","slug":"mapping-will-be-done-through-drones-and-radar-solan-news-c-176-1-ssml1040-141043-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ड्रोन व रडार के माध्यम से होगी मैपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ड्रोन व रडार के माध्यम से होगी मैपिंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। केंद्र सरकार के नक्शा प्रोजेक्ट को सही से क्रियान्वयन के लिए सोलन में एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। वहीं राज्य बंदोबस्त अधिकारी प्रदीप ठाकुर भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान नगर निगम की महापौर ऊषा शर्मा, उपमहापौर मीरा आनंद सहित सभी वार्ड पार्षद सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। नक्शा प्रोजेक्ट को पायलट रूप से नगर निगम सोलन में शुरू किया गया है। राज्य बंदोबस्त अधिकारी प्रदीप ठाकुर ने बताया कि भारत सरकार का नक्शा प्रोजेक्ट नगर निगम सोलन में भी शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत नवीनतम तरीके से ड्रोन व रडार के माध्यम से मैपिंग की जाएगी व नक्शा को एडिट किया जाएगा व नवीनतम तरीके से बंदोबस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें सभी संबंधित निगम के सभी पार्षदों, संबंधित कर्मचारियों को उपायुक्त की अध्यक्षता में जागरूक किया जाए ताकि नये तरीके से बंदोबस्त हो सके बिलकुल सही सटीक हो सके।