फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Many wards in Solan town face water crisis after pipe leakage of Giri scheme in Solan

गिरि योजना का पाइप फटा, शहर में पेयजल सप्लाई ठप

Thu, 07 Apr 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। गर्मियों के शुरू होते ही शहर में पेयजल संकट शुरू हो गया है। बुधवार को शहर में पेयजल सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। तय शेड्यूल के अनुसार जिन क्षेत्रों में सप्लाई दी जानी थी, वहां सप्लाई नहीं दी जा सकी। इससे लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई क्योंकि लोग शेड्यूल के अनुसार पानी का इंतजार कर रहे थे।
ज्यादातर घरों में पानी नहीं था। ऐसे में जब सप्लाई नहीं आई तो बच्चों को स्कूल भेजने और नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिक्कतें खड़ी हो गईं। समस्या मंगलवार को गिरि पेयजल योजना का पाइप फटने से आई। यहां पर टैंकों में सप्लाई नहीं आ पाई जिससे शहर में पानी नहीं दिया गया। हालांकि जलशक्ति विभाग ने दावा किया था कि शहर में सप्लाई बाधित नहीं होने दी जाएगी लेकिन बुधवार को किसी भी क्षेत्र में पानी नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इन वार्डों में ठप रही सप्लाई
शहर में गिरी योजना से सप्लाई न आने से वार्ड- दो, तीन, चार, सात, 11, 12, 15 और 17 में बुधवार को पानी दिया जाना था लेकिन सप्लाई नहीं दी जा सकी। वीरवार को शहर में पानी की सप्लाई देने का दावा किया जा रहा है लेकिन वे वार्ड छूट जाएंगे जहां वीरवार का शेड्यूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के पास पेयजल संकट से निपटने के लिए कोई प्लान नहीं है। अश्वनी योजना से भरे सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इसके चालू होने के बाद शहर में पानी की पर्याप्त सप्लाई मिल पाएगी।

वीरवार को देंगे सप्लाई
उधर, नगर निगम के जेई विनोद पाल ने कहा कि बुधवार को वार्ड नंबर दो, तीन, चार, सात, 11, 12, 15 और 17 में पानी नहीं दिया गया। पेयजल योजना में दिक्कतों से परेशानी आ रही है। इन वार्डों में वीरवार को सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed