फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Manjhu will be able to dump soil in the drain of the road.

Solan News: मांझू सड़क के नाले में कर सकेंगे मिट्टी की डंपिंग

Sat, 04 Jan 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
150 से 500 रुपये तक वसूला जाएगा डंप करने का किराया
विज्ञापन

शहर में कई जगह यलो लाइन पार्किंग बनाने का भेजेंगे प्रस्ताव
नगर पंचायत अर्की की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। नगर पंचायत अर्की की मासिक बैठक अध्यक्ष अनुज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मिट्टी डंपिंग प्वाइंट के लिए मांझू सड़क स्थित आनंदमठ क्षेत्र के साथ नाले में स्थायी व्यवस्था बनाने पर सहमति व्यक्त की गई।
प्रधान अनुज गुप्ता ने बताया कि इसके लिए मठ के साथ सड़क बनाई गई है ताकि मिट्टी डंपिंग का कार्य सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने बताया कि इसके लिए औपचारिकताएं पूरी होते ही शहर में मिट्टी डंपिंग के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके तहत ट्रॉली, टिपर और ट्रक के लिए किराया निर्धारित किया गया। छोटी ट्रैक्टर ट्रॉली, पिकअप आदि का 150 रुपये, टिपर का 200 रुपये और बड़े ट्रक का 500 रुपये किराया निर्धारित किया गया। इसके अलावा शहर में पार्किंग की बढ़ती समस्या के समाधान एवं लोगों की मांग पर वार्ड-3 में बनी नई पार्किंग की दरें तय की गई। छोटी गाड़ियों के लिए 300 और बड़ी गाड़ियों के लिए 400 रुपये शुल्क तय किया गया।
विज्ञापन

बीएसएनएल कार्यालय के समीप हवाघर में पार्किंग में छोटी गाड़ी के लिए 200 रुपये और बड़ी गाड़ी के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया। इसके अलावा सालाना भुगतान करने वालों के लिए इन्हीं जगहों में एक निश्चित स्थान देने का निर्णय लिया गया। बैठक में एलआईसी कार्यालय से लेकर मुख्य सड़क मार्ग में शालाघाट की ओर नगर पंचायत की परिधि में एवं बस स्टैंड से अर्की बाजार सड़क की और यलो लाइन पार्किंग बनाने पर भी चर्चा की गई। इसके लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न वार्डों में स्लम एरिया बन गए हैं, जिनमें प्रवासी मजदूर झुग्गी झोपड़ियां बना कर रह रहे हैं। इसके लिए एक विस्तृत योजना बनाकर एक ही जगह पर इन विस्थापितों को पुनर्वास योजना के तहत मल्टी-स्टोरी भवन बनाकर एक छत के नीचे स्थापित किया जाएगा। इस योजना के तहत वन रूम और टू रूम सेट उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें इन लोगों को कम कीमत सरकार के दिशा निर्देशों के तहत दिया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव अर्बन डेवलपमेंट को भेजा जाएगा।

नगर पंचायत ने एनएमडीसी द्वारा वापस की गई कुछ जमीन पर इंडोर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव भी रखा। नगर पंचायत की खाली दुकानों को किराए पर देने का निर्णय लिया गया। साथ ही शहर के विकास कार्यों, सफाई और अन्य योजनाओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान सचिव अभिनव शर्मा, पार्षद निर्मला, पदम कौशल, धर्मपाल शर्मा, प्रदीप शर्मा, कुलदीप सूद, विनय वशिष्ठ सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed