{"_id":"622cd7ad314bf623cc0d01db","slug":"manish-and-shabnam-got-best-athelete-prize-in-diggal-college-annual-sports-meet-solan-news-sml4023417195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गल कॉलेज में मनीष और शबनम चुने गए बेस्ट एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्गल कॉलेज में मनीष और शबनम चुने गए बेस्ट एथलीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। डिग्री कॉलेज दिग्गल में वार्षिक खेलकूद प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें मनीष और शबनम बेस्ट एथलीट चुने गए। विजेता विद्यार्थियों को कॉलेज प्रबंधन ने सम्मानित किया।
सौ मीटर दौड़ में मनीष ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि छात्राओं में ज्योति ने बाजी मारी। ऊंची कूद में पवन अव्वल रहे। छात्राओं में शबनम ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में सुरेंद्र व चंचल पहले स्थान पर रहे। भाला फेंक में मनीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. हरप्रीत कौर ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कर विद्यार्थियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनीता शर्मा ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. जसवंत सिंह, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. संदीप शर्मा, प्रो. धर्मेंद्र कुमार, प्रो. रीतिका पांजटा, प्रो. नरेश कुमार, प्रो. डिंपल ठाकुर, प्रो. मिलनप्रीत और प्रो. रीनू शर्मा मौजूद रहे।