फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Malpur purchase centre not buying paddy on scheduled date

चार दिन ट्रैक्टर खड़े रहने से खराब हो रहा धान

Fri, 05 Nov 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Malpur purchase centre not buying paddy on scheduled date
बद्दी में समय पर धान की खरीद न होने से किसानों का पक्ष सुनते हुए पूर्व विधायक राम। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। मलपुर धान खरीद केंद्र में किसानों को ऑनलाइन बुकिंग करने के बावजूद उनके धान निर्धारित तारीख पर नहीं पर बिक रहा है। कई दिन तक ट्रैक्टर में पड़े रहने से धान के काला पड़ने पर एफसीआई के जांच अधिकारी उसे वापस लौटा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों के साथ हो रही धक्काशाही के चलते दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने किसानों की समस्या सुन एफसीआई और कृषि उपज मंडी के अधिकारियों से बात की।
हरायपुर के किसान जयराम, अकांवाली के कृष्ण कुमार, निचली संडोली के श्याम लाल, कुलदीप सिंह ने बताया कि वह निर्धारित तिथि पर अपना धान लेकर आए हैं लेकिन अभी उनकी फसल नहीं बिकी है। जब उनके धान खरीदने लगे तो कोई काला दाना आने पर उसे रिजेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

राम कुमार चौधरी ने मलपुर में तैनात एफसीआई के अधिकारियों से बात की। किसान घर से तो ठीक धान लेकर आता है लेकिन कई-कई दिन ट्राली में पड़ा रहने से उसमें कई दाने काले पड़ रहे हैं। इसमें किसान की कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उपज मंडी के प्रभारी गंगा राम ने बताया कि शुरू में केंद्र में धान की खरीद तेज गति से नहीं होने से खरीद नहीं हो पाई थी। किसानों की लंबित बुकिंग समाप्त करने के बाद ही नए किसानों को लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी गुणवत्ता जांचने के बाद ही खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed