{"_id":"6041214b8ebc3e14fe0347eb","slug":"mahila-mandal-to-get-sanitary-pad-machine-in-solan-solan-news-sml3630540114","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मंडल को मिलेगी सेनेटरी पैड निर्माण मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मंडल को मिलेगी सेनेटरी पैड निर्माण मशीन
विज्ञापन
सोलन। जिला सोलन के एक महिला मंडल समूह को सेनेटरी पैड निर्माण करने के लिए मशीन लगाई जाएगी। यह जानकारी सोलन में ‘मेरा पैड मेरा अधिकार’ परियोजना के शुभारंभ पर मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड दिनेश रैना ने दी। उन्होंने कहा कि सोलन में कम लागत के सेनेटरी पैड बनाने की मशीन लगाई जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया जिसमें 130 महिलाओं ने लाभ लिया।
परियोजना में सोलन जिले के एक स्वयं सहायता समूह का चयन कर उसे मशीन और कार्यशील पूंजी की मदद दी जाएगी। इससे यह समूह अपना उद्यम स्थापित कर आजीविका से जुड़ेगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, आईसीडीएस के मुख्य कार्यक्रम प्रबंधक सुरेंद्र तेगटा ने भी विचार साझा किए।
इस अवसर पर जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अशोक चौहान, हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय से राजेश डोगरा, सीडीपीओ सोलन पदमदेव शर्मा, आईसीएसडबल्यू सोलन से शांति देवी और उनकी टीम उपस्थित रही।