{"_id":"6ab5111d3022ee12d40fd9de","slug":"mahendra-bhatti-becomes-president-of-the-kurgan-land-losers-association-sandeep-puri-vice-president-solan-news-c-176-1-ssml1040-179877-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: महेंद्र भट्टी बने दी कुर्गण लैंड लूजर सभा के अध्यक्ष, संदीप पुरी उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: महेंद्र भट्टी बने दी कुर्गण लैंड लूजर सभा के अध्यक्ष, संदीप पुरी उपाध्यक्ष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। द कुर्गण लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा समिति मांगू की कार्यकारिणी का गठन किया है। महेंद्र भट्टी को अध्यक्ष और संदीप पुरी को उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।
सभा के सचिव कुलदीप पुरी ने बताया कि चुनाव सहकारी निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुए। समिति के पांच वार्डों के लिए चुनाव कराए गए। वार्ड-1 से रतन चंद, वार्ड-3 से दलीप कुमार, वार्ड-4 से महेंद्र सिंह और वार्ड-5 से करमचंद भट्टी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। वार्ड-2 में संदीप पुरी और जितेंद्र कुमार के बीच मुकाबला हुआ। वार्ड-2 में 44 मतदाताओं में से 21 ने मतदान किया। संदीप पुरी को 19 और जितेंद्र कुमार को दो मत मिले। इस तरह संदीप पुरी ने 17 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
इसके बाद नवनिर्वाचित सदस्यों ने महेंद्र भट्टी को अध्यक्ष और संदीप पुरी को उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना। दलीप भट्टी को कोषाध्यक्ष तथा रतन चंद और करमचंद भट्टी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।