फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Maharaja Agrasen University distributed 307 post graduation degrees

Solan News: महाराजा अग्रसेन विवि ने बांंटी 307 पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्रियां

Sun, 15 Jun 2025 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने छठे दीक्षांत समारोह का किया आयोजन, न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह ने की बताैर मुख्यातिथि शिरकत
विज्ञापन

21 स्वर्ण और 24 रजत पदक किए प्रदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय ने रविवार को अपना छठा दीक्षांत समारोह मनाया। समारोह में मुख्यातिथि न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद अकादमिक सत्र की शुरुआत हुई। दीक्षांत समारोह में कुल 307 डॉक्टरेट (पीएचडी), पोस्ट ग्रेजुएशन एवं ग्रेजुएशन डिग्रियों प्रदान की गई। शैक्षणिक उत्कृष्टता का सम्मान करने के लिए 21 स्वर्ण पदक और 24 रजत पदक भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. आरके गुप्ता ने पिछले वर्ष के दौरान विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास एवं अनुसंधान के बारे में विवरण देते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विवि के कुलाधिपति डॉ. नंद किशोर गर्ग ने दीक्षांत समारोह को शुरू करने की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में उच्च शिक्षा की भूमिका पर जोर दिया और स्नातकों से ईमानदारी, नवाचार और सेवा के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आग्रह किया। पालमपुर के प्रसिद्ध आध्यात्मिक हिमालयी गुरु परम पावन योगीराज अमर ज्योति ने आंतरिक विकास, अनुशासन और समग्र शिक्षा के सार पर गहन अंतर्दृष्टि साझा की। कुलाधिपति नामित और प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेश गुप्ता ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस मौके पर दून के विधायक राम कुमार चौधरी, नाहन के विधायक अजय सोलंकी और विधायक नीरज नैयर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed